विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 3302 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित 9251 किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी |
10 Oct, 2026
Downloads_txtडीडवाना-कुचामन,10 अक्टूबर |विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुए शिविरों में कृषि विभाग के द्वारा किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करने की लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गई | अभियान के दौरान डीडवाना-कुचामन जिले में 3302 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये, जबकि 9251 किसानों को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया |
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) भागचंद कुमावत ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिट्टी में उपलब्ध प्रमुख एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति के साथ फसल के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों एवं उर्वरक को की मात्रा की सिफारिश दी जाती है इससे किसान यह जान सकते हैं कि उनके खेत में कौन सा पोषक तत्व है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किन तत्वों की कमी है मृदा स्वास्थ्य कार्ड में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, जिंक, आयरन, कॉपर, मैंगनीज, बोरोन, विद्युत चालकता तथा ऑर्गेनिक कार्बन सहित 12 मानकों की जांच की जाती है ।