<div>मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की महावीर जयन्ती पर शुभकामनाएं—</div><div>भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा एवं अपरिग्रह के सिद्धान्त आज भी प्रांसंगिक-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा</div>
30 Mar, 2026
Downloads_txtजयपुर, 30 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती (31 मार्च) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने और सभी प्राणियों के प्रति करूणा रखने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा एवं अपरिग्रह के सिद्धान्त आज भी प्रांसंगिक है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे भगवान महावीर के आदर्शों पर चलते हुए समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
-----
दीपशिखा/अभिषेक