मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की रामनवमी पर शुभकामनाएं

25 Mar, 2026
Downloads_txt

जयपुर, 25 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। 

श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का अनुपम उदाहरण है, जो सम्पूर्ण जनमानस के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के नैतिक मूल्यों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए प्रदेश के विकास में योगदान दें।
-----
दीपशिखा/आकाश

Latest_Message