क्रिसमस पर मुख्यमंत्री की बधाई
24 Dec, 2023
Downloads_txtजयपुर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व (25 दिसम्बर) की हार्दिक बधाई दी है। श्री शर्मा ने कहा कि आमजन इस पुनीत अवसर पर जरूरतमंदों तथा बेसहारा लोगों की मदद करने का संकल्प लें।
----
अमनदीप/आशुतोष