
सफलता की कहानी सेवा सेतु शिविर 2026शिविर में प्रशासनिक तत्परता की मिसाल प्रार्थी को मात्र 30 मिनट में मिला पुत्र का जन्म प्रमाण पत्रत्वरित राहत से खिल उठे चेहरे
14 Oct, 2026
राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को स्थानीय स्तर पर सुलभ, पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा सेतु शिविर-2026 नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। ऐसा ही एक त्वरित और संवेदनशीलता से भरा मामला गुरूवार 8 अक्टूबर को कार्यालय नगरपालिका मण्डल, केकड़ी में आयोजित सेवा सेतु शिविर में देखने को मिला, जहाँ एक प्रार्थी को महज आधे घंटे के भीतर उनके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर राहत प्रदान की गई।
प्रार्थी श्री रतन लाल वर्मा (पुत्र श्री कैलाशचंद) गुरुवार 8 अक्टूबर को नगरपालिका केकड़ी परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर 2026 में पहुँचे। उन्होंने वहाँ मौजूद विभागीय काउंटर पर अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
प्रार्थी के आवेदन पर शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू की। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मात्र 30 मिनट के रिकॉर्ड समय के भीतर प्रार्थी के पुत्र का आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया और शिविर स्थल पर ही उन्हें ससम्मान सुपुर्द कर दिया गया।
बिना किसी अनावश्यक
भाग-दौड़ के कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र हाथ में पाकर लाभार्थी श्री रतन लाल
वर्मा बेहद खुश नजर आए। उन्होंने नगरपालिका केकड़ी के अधिशासी अधिकारी, शिविर प्रभारी तथा वहाँ कार्यरत सभी अधिकारियों व
कर्मचारियों को तत्परता और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए धन्यवाद व्यक्त दिया ।
--------------------
भानू प्रताप/अमन दीप


