खेलो राजस्थान गेम्स 1 दिसम्बर से होगा आयोजनग्रामीण और शहरी खिलाडियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर
14 Oct, 2026
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में खेलो इंडिया की तर्ज पर प्रदेश में पारपम्परिक खेलो को शामिल करते हुए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर खेलो राजस्थान गेम्स का आयोजन का शुभारंभ 1 दिसम्बर, 2026 से किया जाएगा।
तीन चरणों में होगी खेल प्रतियोगिताएं:- प्रथम चरण में दिसम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक वॉलीबॉल एथलेटिक्स रस्साकशी एवं तीरदांजी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में 1 अप्रैल से 15 मई, 2027 तक कबड्डी फुटबॉल जुडो एवं शूटिंग तथा तीसरे चरण में 15 अगस्त से 30 सितंबर, 2027 तक खो-खो कुश्ती बास्केटबॉल एवं सतोलिया खेलो का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामीण और शहरी स्तर पर अलग अलग आयोजन:- ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत ब्लॉक जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताऐं आयोजित होंगी। ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओ के लिए 26 दिन, ब्लॉक स्तर के लिए 10 दिन, जिला स्तर के लिए 5 दिन एवं राज्य स्तर के लिए 5 दिन निर्धारित किए गए है। इस प्रकार ग्रामीण स्तर की प्रतियोगिताओ के लिए कुल 46 दिन निर्धारित है वही शहरी क्षेत्र में नगर पालिका नगर परिषद एवं नगर निगम स्तर पर 5 दिन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शहरी प्रतियोगिताओ के लिए कुल 24 दिन निर्धारित किए गए है।
आयोजन के लिए समितियो का गठन:- प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए ग्राम पचायत ब्लॉक तथा नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम स्तर पर समितियों का गठन किया है। इनमें संबंधित प्रशासनिक अधिकारीयों शिक्षा विभाग पुलिस विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा खेल विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समितियों की जिम्मेदारी खिलाडियों का पंजीयन करवाने खेलों का प्रचार प्रसार करने खेल मैदानों का चयन एवं चिन्हीकरण करने रेफरी की व्यवस्था करने खेल उपकरण उपलब्ध करवाने तथा प्रतियोगिताओ के दौरान आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने की होगी विजेता टीमों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग लेने की व्यवस्था भी की जाएगी।
सभी आयु वर्ग के खिलाडी ले सकेगे भाग: - जिला खेल अधिकारी कजोड़मल ने बताया कि सभी आयु वर्ग के खिलाडी अपना पंजीयन करवाकर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते है आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के निर्धारित खेल मैदानों राजकीय एवं निजी विधालयों महाविधालयो विश्वविद्यालयों तथा खेल परिषद के स्टेडियमों में करवाया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने खिलाडियों से अपील की है कि वे राजस्थान राज्य कीडा परिषद जयपुर के पोर्टल https://khelorajasthan.rajasthan.gov.in/Home/Index पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन करें और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इस आयोजन से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रतिभाशाली खिलाडियों को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
---000---



